सूची में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा विस्तृत आवेदन-पत्र

प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024

जयपुर(डीडीन्यूज),सूची में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा विस्तृत आवेदन-पत्र। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत व्याकरण,अंग्रेजी,राजनीति विज्ञान, साहित्य,यजुर्वेद व इतिहास विषय की विचारित सूची में सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन तथा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पढ़िए – विशेष सजगता के साथ कानून व्यवस्था हो सुनिश्चित-मुख्यमंत्री

ऑनलाईन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने का लिंक आयोग द्वारा इस प्रकार खोला जाएगा
व्याकरण व अंग्रेजी विषय- 23 अप्रेल से 29 अप्रेल 2025 (रात्रि 11.59) तक
राजनीति विज्ञान व साहित्य विषय – 28 अप्रेल से 4 मई 2025 (रात्रि 11.59) तक
यजुर्वेद व इतिहास विषय – 29 अप्रेल से 5 मई 2025 (रात्रि 11.59) तक
संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षान्तर्गत व्याकरण तथा अंग्रेजी हेतु 16 अप्रेल 2025,राजनीति विज्ञान व साहित्य 21 अप्रेल तथा यजुर्वेद व इतिहास हेतु 22 अप्रेल को विचारित सूचियां जारी की गई थी। विचारित सूचियों में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (संस्कृत शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जायेगी।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें एवं संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान, जयपुर की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक,समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित हों। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्यवाही संपादित की जायेगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जायेगी।

विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/सत्यापन उपरांत, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके उपरांत आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को अभिस्तावित किये जायेंगे।


बधाई संदेश के संपर्क करें –9414135588

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026