Doordrishti News Logo

कार पर हमला कर किराणा व्यापारी से लूटपाट

  • कार का पीछा कर हाइवे पर रोका
  • फिर बदमाशों ने किया हमला

जोधपुर(डीडीन्यूज),कार पर हमला कर किराणा व्यापारी से लूटपाट।शहर के निकट झंवर स्थित पूनिया की प्याउ के समीप जोधपुर से जैसलमेर जा रहे एक किराणा व्यापारी और उसके साथियों की कार पर अज्ञात कार सवार बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की। कार पर लोहे के पाइप और डंडों से हमला किया गया। हमले से किराणा व्यापारी,उसका मित्र एवं भतीजा घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें – शहर के सभी क्षेत्रों में 18 मार्च को जलापूर्ति रहेगी बंद

इस बारे में किराणा व्यापारी की तरफ से झंवर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अब लुटेरों की पहचान के साथ तलाश आरंभ की है। फिलहाल उनका सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना 12 मार्च रात की है।

झंवर थाने के एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि जैसलमेर के फलसूण्ड स्थित पदमपुरा का रहने वाला मगाराम पुत्र मालाराम जाट पेशे से किराणा व्यापारी है। वह 12 मार्च की रात को अपनी कार लेकर अपने गांव पदमपुरा जा रहा था। उसके साथ में उसका मित्र भंवरस्वरूप और भतीजा जगदीश था। यह लोग कार लेकर पूनिया की प्याउ के समीप पहुंचे तो पीछे आई एक अन्य कार ने ओवरटेक उन्हेें रुकवाया।

कार से बाद में पांच छह युवक हाथों में लोहे के पाइप और डण्डे लेकर रुपयों के लिए धमकाया। बाद इन तीनों को गाड़ी से उतारकर हमला कर दिया,कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर व्यापारी मगाराम जाट की जेब से 34 सौ रुपए निकाल लिए। लुटेपिटे मगाराम ने घटना को लेकर झंवर थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी है। एसआई गोविंद सिंह के अनुसार मामले में अब जांच की जा रही है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026