Doordrishti News Logo

आदर्श नगर में श्रद्धा से हुआ होलिका दहन

  • शहर भर में हुआ होलिका दहन
  • पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर में गुरुवार रात्रि को प्रत्येक इलाके,मोहल्लों में होली के महापर्व की शुरुआत हुई।रात्रि 11.30 बजे विभिन्न इलाकों में होलिका दहन की धूम रही। पुरुषों व महिलाओं ने होलिका सजा कर उसमें भक्त प्रहलाद को बैठकर पूजन किया। पंडितों ने विधिविधान से मंत्रोच्चार से होलिका पूजन करवाया। रात्रि 11:30 बजे होलिका दहन किया गया।

आदर्श नगर में श्रद्धा से किया होलिका दहन
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20E आदर्श नगर में क्षेत्रवासियों ने मिलकर होलिका दहन किया। रात साढ़े दस बजे से होलिका पूजन चला। यहां के वाशिंदों ने मिलकर होली का आयोजन किया था।

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी रमेश श्रीमाली ने होलिका पूजन करवाया। सभी को तिलक लगा कर मोली बांधी। रात 11:34 विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ होलिका पर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। जैसे ही होलिका जलने लगी,तभी भक्त प्रहलाद के प्रतीक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसे भी पढ़ें – दया जोशी बनी एनयूजे की प्रदेश अध्यक्ष

धूधू कर जलती होलिका में विभिन्न तरह की पूजन सामग्री की आहुति दी गई। लोगों ने नए अनाज गेहूं की बालियां सेक कर परसादी घर ले गए। सभी ने होलिका की परिक्रमा करते हुए सुख,समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की। इस अवसर पर सभी को परसादी वितरित की गई।

शहर के विभिन्न इलाकों में हुआ होली दहन

शहर के कई इलाकों में होलिका की आकर्षक की गई,नागोरी गेट स्थित जालोरिया बास में पूरे देश में अपनी अलग तरह की होलिका दहन किया गया। इसमें वॉटर बेस होलिका दहन का अनूठा प्रयोग देखने को मिला।यहां पानी के अंदर होलिका घूमते हुए ले रही आनंद लेती दिख रही थी। बच्चों में खास उत्साह दिखाई दिया।

इसके आसपास लगाए गए फव्वारे आकर्षण का केंद्र थे। जालोरिया वास के अलावा शहर अलग-अलग मोहल्ले के लोग भी इस होलिका को देखने देखने आए। होलिका दहन को लेकर क्षेत्र के लोगों में गजब का उत्साह नजर आया। यहां लोग होलिका दहन की तैयारी पिछले एक पखवाड़े से लगातार कर रहे थे। तैयारी यहां पर पानी में आग लगाने का अपनी अलग ही तरह का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया था,जो लोगों में चर्चा का विषय बनी।

इसी प्रकार अधर शिला क्षेत्र में नवयुवक मंडल की पूरी टीम ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप दिया। पावटा,महामंदिर,नागौरी गेट, उम्मेद चौक,बागड़ चौक,मोती चौक,कबूतरों का चौक,बीजेएस,राम मोहल्ला,सोजती गेट,सरदारपुरा,सिंधी कॉलोनी,शास्त्री नगर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सभी सेक्टर,मंडोर,बोरानाडा सहित शहर के सभी क्षेत्रों में होलिका दहन भद्रा को टालकर किया गया।

पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शहर भर में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।शहर के समस्त इलाकों के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी। पुलिस कमिश्नर स्वयं और डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव व डीसीपी पश्चिम राजश्री राज वर्मा पल पल नजर रखे हुए थे।

होली और रमजान के मद्देनजर शहर में निषेधाज्ञा लगी हुई है। कानून और शांति व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।सात रिजर्व पार्टी अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर ड्यूटी सम्भाल रही है। 500 से अधिक पुलिस के जवान पुलिस लाइन से अलग-अलग क्षेत्र में निगरानी के लिए रवाना किए गए।

हथियारों से ले सो कर जवानों ने संभाली है ड्यूटी
चाक चौबंद व्यवस्थाओं के लिए हथियारों से लेस कर जवानों ने ड्यूटी संभाली है। पुलिस अधिकारी कमान संभाले हुए है। आरआई सीताराम के निर्देशन में चाक चौबंद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026