Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र के विद्याश्रम स्कूल रोड पर अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके रिश्तेदार की तरफ से एयरपोर्ट थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

इसे भी पढ़ें – फ्लैट में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि डांगियावास स्थित खातियासनी निवासी लाखाराम पुत्र भारतराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई कानाराम पुत्र धर्माराम विद्याश्रम स्कूल रोड से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026