Doordrishti News Logo

मालिक को सुनाई झूठी लूट की कहानी

जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस ने सात लाख के लोहे के स्क्रेप से भरा ट्रक खुर्दबुर्द करने के मामले का आज खुलासा करते हुए उसके चालक को चूरू के रतनगढ़ एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि कमला नेहरू नगर चीरघर मस्जिद के पास में रहने वाले मोहम्मद सुवाल गौरी पुत्र हफीजुर्रहमान ने 20 मार्च को रिपोर्ट दी। इसके अनुसार उसकी एक फर्म मैसर्स गौरी मेटल्स के नाम से बासनी मे है।

12 मार्च को उसने लोहे के स्क्रेप से भरा एक ट्रक जिसमें करीबन 18 टन माल भर कर पंजाब के लिए चालक राण सिंह के साथ भेजा था। उसे 16 मार्च को पहुंचना था। मगर उसने बाद में बताया कि ट्रक को अज्ञात लोगों ने लूट लिया है। उसके ट्रक चालक द्वारा बताई कहानी पर विश्वास नहीं हुआ और बासनी थाने में ट्रक खुर्दबुर्द किए जाने का केस दर्ज करवाया।

इस ट्रक मेें लादा गया माल करीबन 7 लाख का था। इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम एएसआई नरपतसिंह, हैडकांस्टेबल मुकेश मीना, कांस्टेबल उमेशचंद को पता लगा कि आरोपी ट्रक चालक रतनगढ़ चुरू में है। इस पर पुलिस ने लगातार वहां पर रही। बाद में उसे आज गिरफ्तार कर लाया गया। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि आरोपी झुंझूनू के टमकौर निवासी राणसिंह पुत्र शीशराम जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उससे माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026