Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा

  • भांकरोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर हादसा
  • एसएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज के दिए निर्देश
  • मृतकों के परिवार को 5 लाख एवं गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा
  • पुलिस हेल्पलाइन नंबर- 9166347551, 8764688431,7300363636

जयपुर,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा। मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा में हुए टैंकर हादसे में घटनास्थल का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें – विद्यार्थियों को कंबल वितरित

उन्होंने पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली तथा अधिकारियों को त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां चल रहे राहत बचाव कार्यों का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। राज्य सरकार इसकी उचित जांच करवाएगी। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

मुख्यमंत्री सुबह सबसे पहले घायलों की जानकारी लेने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे। शर्मा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर एवं अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा,गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म,जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी,पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुखद टैंकर हादसे में संवेदनशीलता दिखाते हुए राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये एवं गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Related posts:

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

February 21, 2026

दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

February 21, 2026