Doordrishti News Logo

दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के एयरपोर्ट और सूरसागर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने अपने घरों में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव सौंप दिया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

इसे भी पढ़ें – सात हजार में भाड़े के चार डकैत बुलाए,डीजे संचालक से डकैती करने वाले छह लोग गिरफ्तार

सूरसागर पुलिस ने बताया कि बड़ी भील बस्ती चांदपोल निवासी 30 वर्षीय कैलाश पुत्र बिंजाराम भील ने अपने घर में चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल कर आत्महत्या कर ली।

उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वह छुटकर मजदूरी करता था। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके भाई राजा की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

दूसरी तरफ एयरपोर्ट थाने में दी रिपोर्ट में गोल्फ कोर्स स्कीम एयरफोर्स निवासी हरित पुत्र दलीप कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की सुबह के समय उसके रिश्तेदार अनुज शर्मा पुत्र मनोज शर्मा ने घर पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026