Doordrishti News Logo

रेलवे कर्मचारी यूनियनों को मान्यता के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

  • जोधपुर मंडल में कुल 90.15 प्रतिशत रेलकर्मचारियों ने डाले वोट
  • मतगणना 12 दिसंबर को

जोधपुर,रेलवे कर्मचारी यूनियनों को मान्यता के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न। रेलवे में कर्मचारी यूनियनों को मान्यता प्रदान करने हेतु शांतिपूर्ण मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। गुप्त मतदान के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कुल 90.15 प्रतिशत रेलकर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मंडल के पीठासीन अधिकारी अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार खराड़ी ने बताया कि रेलवे बोर्ड की मॉडलिटी एवं दिशा-निर्देशों के तहत रेलवे में कर्मचारी यूनियनों की मान्यता हेतु 4 से 6 दिसंबर को कराए गए गुप्त मतदान में जोधपुर मंडल के कुल 8 हजार 911 में से 8 हजार 34 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा समूचे जोधपुर मंडल पर मतदान का प्रतिशत 90.15 रहा।

इसे भी पढ़ें – विदेशी कोयले में मिलावट कर चोरी के मामले में 11 हजार का इनामी अभियुक्त पकड़ा

सहायक पीठासीन अधिकारी मंडल कार्मिक अधिकारी इंचार्ज अभिषेक गांधी ने बताया कि तीन दिवसीय मतदान के अंतिम दिन मेड़ता रोड और जोधपुर में रनिंग स्टाफ के लिए मतदान हेतु एक-एक बूथ स्थापित किया गया था। जिन पर 213 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि मतदान पूरी तरह से शातिपूर्ण रहा तथा सभी 21 मतदान केन्दों से प्राप्त मतपेटियां डीआरएम ऑफिस में बनाए गए स्ट्रांग रूम में आरपीएफ की निगरानी में सुरक्षित रखी गई है।

मतगणना 12 दिसंबर को
रेलवे कर्मचारी यूनियनों को मान्यता हेतु कराए गए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती 12 दिसंबर को डीआरएम ऑफिस में की जाएगी। इस चुनाव के द्वारा अधिकतम दो यूनियनों को मान्यता प्रदान की जानी है जिनका कार्यकाल अधिकतम 5 वर्षों का होगा।

नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग
रेलवे कर्मचारी यूनियनों की मान्यता के लिए मतदान प्रक्रिया पर डीआर एम ऑफिस में स्थापित नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। नियंत्रण कक्ष में पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार,सहायक पीठासीन अधिकारी अभिषेक गांधी, नियंत्रण कक्ष प्रभारी नरेंद्र सिवासिया के नेतृत्व में 10 कार्मिक तैनात थे। जबकि समूची चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 110 अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026