Doordrishti News Logo

बाइक सवारों को सामने से आ रही बोलेरो ने लिया चपेट में,एक की मौत

जोधपुर,बाइक सवारों को सामने से आ रही बोलेरो ने लिया चपेट में,एक की मौत। निकटवर्ती मथानिया के नेवरा गांव में सरकारी स्कूल के सामने एक बोलेरो चालक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – खेत में काम करते करंट लगने से कृषक की मौत

मथानिया पुलिस ने बताया कि केरला नगर नेवरा गांव निवासी मोतीराम पुत्र राजूराम और उसका साथी गेनाराम बाइक लेकर गांव की तरफ से आ रहे थे। तब सरकारी स्कूल के सामने एक बोलेरो का चालक तेजी से आया और उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

अस्पताल ले जाने पर मोतीराम को की मौत हो गई,जबकि गेनाराम का उपचार चल रहा है। घटना में मृतक के भाई अनोपराम की तरफ से बेालेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026