Doordrishti News Logo

जोधपुर, संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने गुरुवार को संत श्रीराजाराम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया व इस दौरान सभी चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

संभागीय आयुक्त ने दवा वितरण केंद्र,ओपीडी, लेबर रूम, महिला व पुरुष वार्ड,एक्स-रे रूम व लैब का निरीक्षण किया।

Divisional Commissioner inspected Community Health Center Kalyanpur

उन्होंने दवा वितरण केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निशुल्क दवा वितरण योजना में उपलब्ध 180 प्रकार की नि शुल्क दवाइयों की जगह कम से कम 350 प्रकार के निःशुल्क दवाइयां रखकर मरीजों को प्रदान करने के निर्देश दिए, उन्होंने लेब में की जाने वाली जाँचों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि यह व्यवस्था हमेशा बेहतर बनी रहे।संभागीय आयुक्त ने संस्थान की धर्मशाला में चल रहे कोविड-19 वैक्सिनेशन का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन प्रक्रिया का जायजा लेते हुए कोविड वेक्सीनेशन  में तेजी लाने के निर्देश दिए।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने संभागीय आयुक्त से परिसर में स्थित राजकीय आवासों की मरम्मत करवाने व पुरानी हो चुकी एक्सरे मशीन व ईसीजी मशीन की जगह 300 एमएम की नई एक्स रे मशीन व ईसीजी मशीन लगवाने के संबंध में अनुरोध किया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026