Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट से 98 मॉड्यूलर चोरी

  • पिकअप में डालकर ले जाने का संदेह
  • सिक्योरिटी इंचार्ज ने एक व्यक्ति को नामजद कर दी रिपोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर प्लांट से 98 मॉड्यूलर चोरी। शहर के करवड़ क्षेत्र स्थित खारीखुर्द गांव में सोलर प्लांट से चोर 98 मॉडयूलर सेट चोरी कर ले गए। सामान को चुराने के लिए किसी पिकअप वाहन का इस्तेमाल किया गया है। सिक्योरिटी इंचार्ज की तरफ से करवड़ थाने में एक व्यक्ति को नामजद कर रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।

करवड़ पुलिस ने बताया कि राजू पुत्र नारायण राम चौधरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह खारी भवाद गांव में सोलर प्लांट जेक्शन पर सिक्योरिटी इंचार्ज है। वह खारीखुर्द गांव कार्यरत है। 28 जनवरी की रात को यहां खारीखुर्द गांव से 98 सोलर मॉड्यूलर चोरी हो गए।

सब्जी विक्रेता के घर से सौ ग्राम सोना और चार किलो चांदी चोरी

आस पास पता करने पर जानकारी हुई कि ओमाराम नाम के शख्स ने अपने दो तीन साथियों संग मिलकर यह चोरी की है। यह लोग यहां पर पिकअप लेकर आए थे। बाद में मॉड्यूलर को पिकअप डालकर ले गए। करवड़ पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज किया। नामजद के खिलाफ अग्रिम जांच चल रही है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026