Doordrishti News Logo

जोधपुर, जय नारायण विश्वविद्यालय में रविवार को प्री पीएचडी परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 963 परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा सुबह 11 से दो बजे तक हुई। इस दौराना कोविड की पालना भी सख्ती से की गई। 341 सीटों के लिए इस परीक्षा का आयोजन करवाया गया।
जयनारायण विश्व विद्यालय की तरफ से रविवार को प्री पीएचडी (एमपीईटी-2021) परीक्षा रविवार को हुई। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली यह परीक्षा कमला नेहरु महाविद्यालय और नया परिसर स्थित विज्ञान संकाय में आयोजित हुई।

प्री पीएचडी परीक्षा में

सके लिए पहली बार नए ऑर्डिनेंस के अनुसार परीक्षा ली गई। इसमें दो प्रश्न पत्र थे जिसमें एक प्रश्न पत्र विषय से संबंधित तो दूसरा मैथेडोलॉजी से संबंधित था। दोनों प्रश्न पत्रो में 50-50 प्रश्न पूछे गए जो 200 अंकों के थे। नए ऑर्डिनेंस से परीक्षा होने की वजह से नेट और जेआरएफ विद्यार्थियों को एमपीईटी नहीं देनी होगी। इन विद्यार्थियों की अलग से मैरिट बनेगी।

इसमें प्रवेश के लिए एमपीईटी के 50 प्रतिशत और स्नातकोत्तर के 50 प्रतिशत अंक जुड़ेंगे। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि जिनके स्नातकोत्तर में नम्बर कम आए हैं उनको इस परीक्षा में ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। ताकि दोनों के नम्बर मिलाकर अच्छे नम्बर आ सके ताकि पीएचडी में प्रवेश मिल जाए। परीक्षा के समय कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कोविड का पालन भी सख्ती से हुआ। सरकारी आदेशानुसार कोविड 19 के चलते कई परीक्षाओं का आयोजन लंबे समय से रद्द ही चल रहा है। इधर पंचायत चुनावों के बीच में अब परीक्षाओं का आयोजन भी शुरू हो गया है।

ये भी पढें – भारत विकास परिषद् का 9 वां कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर संपन्न

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026