Doordrishti News Logo

जोधपुर मंडल पर बिना टिकट यात्रियों से वसूले 94 लाख रुपए

  • 20 हजार 603 मामलों से की वसूली
  • 685 यात्री गदंगी फैलाते पकड़े
  • जारी रहेगा सघन जांच अभियान

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के दौरान जून में पकड़े गए बिना टिकट और अनियमित यात्रा के 20 हजार से भी अधिक मामलों से 94 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि मंडल पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के तहत मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 18 हजार 78 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा और उनसे 37 लाख 68 हजार 550 रुपए किराया व 45 लाख 44 हजार 925 रुपए जुर्माना सहित 83 लाख 13 हजार 475 रुपए का रेल राजस्व वसूल किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि डीआरएम के नेतृत्व में चलाए जा रहे टिकट जांच अभियान के दौरान निम्न श्रेणी के टिकट पर उच्च श्रेणी के टिकट पर यात्रा करते पाए गए 1791 यात्रियों से 8 लाख 93 हजार 600 रुपए की वसूली की गई जिसमें 4 लाख 57 हजार 615 रुपए अतिरिक्त किराया सम्मिलित है।

इनको भी किया गया चार्ज

– स्टेशनों व ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले 685 यात्रियों से 92 हजार 150 रुपए।

-ट्रेनों में धूम्रपान करते पाए गए 32 यात्रियों से 63 सौ रुपए।

– बिना बुक और निर्धारित सीमा से ज्यादा सामान लेकर यात्रा कर रहे 17 यात्रियों से 3 हजार 660 रुपए वसूल किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025