Doordrishti News Logo
  • प्रशासन गांवो के संग अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 9 शिविर लगेंगे
  • नगर निगम उतर व दक्षिण के दो-दो वार्डो में आज होगे शिविर
  • जोधपुर, जिले में 9 नवम्बर को 9 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रशासन गांवो के संग अभियान के अंतर्गत शिविर आयेजित होंगे।

आज यहां आयोजित होंगे शिविर

जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि जिले में चल रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के अंतर्गत 9 नवम्बर को जोधपुर जिले की पंचायत समिति मण्डोर के ग्राम जालेली फोजदारा, पंचायत समिति लूणी के ग्राम भाचरणा, पंचायत समिति बावडी के ग्राम नांदिया जाजडा, पंचायत समिति घंटियाली के ग्राम केलनसर व नोखडा चारणान, पंचायत समिति शेरगढ के ग्राम बापूनगर, पंचायत समिति बालेसर के बेलवा, पंचायत समिति देचु के ग्राम खियासरिया व आसरलाई में शिविर आयोजित होगे।

नगर निगम में इन वार्डो में आज होंगे शिविर

नगर निगम दक्षिण के आयुक्त अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि 9 नवम्बर को नगर निगम दक्षिण के वार्ड संख्या 79,80 के शिविर राजकीय अस्पताल डिगाडी के बाहर तथा नगर निगम उतर के आयुक्त राजेन्द्र कविया ने बताया कि नगर निगम उतर के वार्ड संख्या 54,55 के शिविर राम बाग महामन्दिर में आयोजित होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: