819 बच्चों के आंखों की जांच 20 प्रतिशत में दृष्टि दोष

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),819 बच्चों के आंखों की जांच 20 प्रतिशत में दृष्टि दोष। मथानिया कस्बे में बच्चों में दृष्टि दोष के निदान व उपचार के लिए चल रही दृष्टि जांच परियोजना का समापन आज,स्कूल सामग्री वितरीत करके हुआ।

परियोजना के संचालक ताराबाई देसाई नेत्रालय के निदेशक डॉ.संजीव देसाई ने बताया कि यह शिविर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक (बालक भाग),आदर्श विद्या मंदिर (बालिका भाग),यशोदा देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और ज्ञानदीप आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया गया था।

इस परियोजना के अंतर्गत इन 4 स्कूलों में ताराबाई की टीम के सदस्य काजल कारिया,देवन लाखानी,रमेश कारिया,वसीम अकरम व मोहम्मद ज़ैद ने 819 छात्र व छात्राओं का दृष्टि परिक्षण किया। चश्मे के नंबर भी वहीं कार्यस्थल पर निकले गये।

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

परिक्षण से ज्ञात हुआ कि 20 फीसदी बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया। कुल मिला कर 164 बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया और अधिकांश बच्चो में मायोपिया,यानी निकट दृष्टिदोष मिला है। सभी बच्चों को रोटरी क्लब जोधपुर राउंड टाउन के सहयोग से सांकेतिक मूल्य पर चश्मे उपलब्ध किए जाएंगे। आज परियोजना सम्पन करते हुए रमेश कारिया ने यशोदा देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्त 311 छात्रों को जोमेट्री बॉक्स व प्रतियोगी परीक्षा कि तैयारी हेतु सामान्य ज्ञान की पुस्तक व छोटी कक्षाओं के लिए आर्ट किट भेंट किये।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026