Doordrishti News Logo

जोधपुर, ब्लड डोनर्स समूह द्वारा कोरोना पीड़ित मरीज़ों की सहायतार्थ निरंतर प्लाज़्मा डोनेशन करवाया जा रहा है। आज समूह द्वारा इस मुहीम में योगदान देते हुए 8 प्लाज़्मा डोनेशन करवाए गए, जेबीडी समूह के प्रकाश चौधरी एवं नरेन्द्र राठौड़ ने बताया कि आज कोरोना से रिकवर हो चुके रवि अग्रवाल, महेन्द्र प्रताप चौधरी, अभिनव त्रिवेदी, हिमांशु अवतानी, आशीष गुप्ता एवं सिद्धार्थ चौधरी ने रोटरी ब्लड बैंक में प्लाज़्मा डोनेट किया। ग्रामीण परिवेश से आए हुए दो मरीज़ों के लिए जितेन्द्र राजपुरोहित ने एमडीएम ब्लड बैंक में एवं राजस्थान पुलिस के सिपाही राजकुमार ने पारस ब्लड बैंक में प्लाज़्मा डोनेट किया।

समूह द्वारा विशेष प्लाज़्मा टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया है, जिसमें प्रवीण गौड़, मनीष दवे, अनिल कोठारी, विनोद आचार्य, शिवलाल विरठ, रिज़वान खान, मोहित सुथार, सागर वैष्णव आदि के द्वारा निरंतर शहर वासियों को प्लाज़्मा दान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। समूह के मीडिया प्रभारी विजय अरोड़ा ने बताया की प्लाज़्मा दान करने के इच्छुक जोधपुर ब्लड डोनर्स की वेबसाइट www.jodhpurblood.donors.org पर रजिस्टर कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :- चौहाबोर्ड के 12 सेक्टर के कंटेन्मेंट जोन का प्रशासन ने किया सर्वे

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026