आदर्श नगर में समारोह पूर्वक मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस

  • क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
  • प्रख्यात कवि व गीतकार दिनेश सिंदल ने सुनाया प्रेरक गीत
  • महिलाओं ने देश भक्ति के गीत से सभी को देश प्रेम से जोड़ा
  • प्रसिद्ध रंगकर्मी एलएन भटनागर ने गणतंत्र और संविधान पर प्रकाश डाला

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।आदर्श नगर में समारोह पूर्वक मनाया 76वां गणतंत्र दिवस। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 20E सेक्टर आदर्श नगर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित कर धूम धाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया।

इसे भी पढ़ें – संसदीय कार्य मंत्री सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सर्व प्रथम कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक घनश्याम अरोड़ा,नरेंद्र सिंह सांखला और अशोक कृपलानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सुबह के साफ मौसम और गुनगुनी धूप के मध्य वरिष्ठ नागरिकों ने ज्यों ही तिरंगा ध्वज की रस्सी खींची तो गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ राष्ट्र की आन बान और शान का ध्वज तिरंगा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ फहराने लगा। इसी के साथ सामूहिक राष्ट्रीय गान की सुमधुर ध्वनि ने क्षेत्र में देश भक्ति का रस घोल दिया।

इस अवसर पर प्रख्यात कवि व गीतकार दिनेश सिंदिल ने अपने चिर परिचित अंदाज में गीत और कविताओं से देश प्रेम का भाव जागृत किया। उन्होंने कहा अब देश के लिए मरने का समय नहीं देश के लिए जीने का समय है,देश के लिए कुछ करने का समय है। उन्होंने अपने गीत से खूब तालियां बटोरी।

प्रसिद्ध रंगकर्मी एलएन भटनागर ने भारत के संविधान को पूरी दुनियां में सर्व श्रेष्ठ संविधान बताया। उन्होंने संविधान निर्माण के बारे में भी जानकारी दी। अपने गीत के माध्यम से समारोह को ऊंचाइयां प्रदान की। घनश्याम अरोड़ा,नारायण ओझा आदि ने भी प्रस्तुति दी।

क्षेत्र की महिलाओं ने भी देश भक्ति के गीत से लोगों का ध्यान आकृषित किया। नारायण ओझा ने भी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलोनी के नागरिक, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी एलएन भटनागर ने किया। धन्यवाद ज्ञापित करने से साथ समारोह का समापन हुआ। अंत में सभी को लड्डू वितरित किए गए।

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026