Doordrishti News Logo

जोधपुर, सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ नेता, जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे। झण्डारोहरण के पश्चात सामुहिक राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर सभी का मुंह मीठा कर बधाई दी।

भाजपा प्रधान कार्यालय में

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर वनिता सेठ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त,1947 को अंग्रेजों ने जिस जर्जर एवं बदहालत स्थित में भारत को छोड़कर गये थे उससे उठकर हमारा देश आज विश्व की बड़ी शक्ति एवं अर्थव्यवस्था बन गया है। आजादी के बाद देश ने जिस तेजी से विकास किया वह विश्व पटल पर अपना उच्च स्थान बना पाया है। जहां विश्व कोरोना महामारी से जुझ रहा था उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में कोरोना महामारी से बचने के लिये देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर देश ही नहीं अपितु विश्व में भी इस वैक्सीन से महामारी के प्रकोप को कम किया है। कोरोना अभी गया नहीं है इसका बचाव ही उपाय है।

इस अवसर पर उप महापौर किशन लड्डा, महेन्द्र मेघवाल, देवेन्द्र सालेचा, डॉ. करणीसिंह खीची, नरेश सुराणा, संगीता सोलंकी, राजेन्द्र बोहरा, भंवरलाल दईया, कमलेश गोयल, विजय राजोरिया, मधुबाला दवे, विजयलक्ष्मीनाथ, अलका थामेत, अमिता गहलोत, जमनादेवी बंजारा, इन्द्रा राजपुरोहित, शशिप्रकाश प्रजापत, देवराज बोहरा, मुकेश लोढा, मनीष परिहार, सुनिल भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्र राज सिंघवी, माधोसिंह परिहार, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, सुरेश जोशी, रविन्द्र, अनिल कुमार प्रजापत, जेठूसिंह चौहान, कन्हैयालाल रांकावत, प्रतिपाल सिंह वालेचा, अनिल वैष्णव, विकास चाण्डा, आसिफ अंसारी, सिरोज मोहम्मद, कुशाल प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढें – देश की आजादी में शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान- प्रभारी मंत्री

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026