Doordrishti News Logo

75 ग्राम एमडी के साथ 58 हजार रुपए जब्त,युवक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),75 ग्राम एमडी के साथ 58 हजार रुपए जब्त,युवक गिरफ्तार। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एमडी ड्रग की खरीद फरोख्त में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 75 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) और 58 हजार रुपए नकद जब्त किए गए।

ऑटो में अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार डीएसटी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गजानंद नगर में एक मकान के द्वितीय तल पर एक युवक अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी कर रहा है। सूचना पर डीएसटी प्रभारी के नेतृत्व में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस के साथ टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।

रेलवे स्टेशन पर भीड़ में आभूषण चुराने वाली महिला गिरफ्तार

तलाशी के दौरान आरोपी अनिल विश्नोई के कब्जे से एमडी ड्रग, नकदी और मादक पदार्थों के लेन-देन से जुड़ी एक डायरी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने एमडी की खरीद–फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के नाम बताए हैं,जिनके आधार पर संभावित सप्लायर और नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026