Doordrishti News Logo

जोधपुर, राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के तहत सोमवार को कमिश्नरेट की पुलिस पूरी सख्ती के साथ हर एक व्यक्ति से पूछताछ करती नजर आई। हर कोई बहाने के साथ निकलता गया, लेकिन जैसे ही पुलिस को फालतू घूमने वाले मिले तो उनके चालान काटे व गाड़ी भी सीज की गई। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बताया कि कोरोना महामारी का संक्रमण जिस तरह से लगातार बढ़ रहा है पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं आमजन को भी समझना चाहिए कि अब फालतू घरों से न निकलें। सोमवार को कमिश्नरेट की पुलिस ने कुल 702 चालान काटे। जिसमें बिना मास्क के 25 चालान काटे गए।

सार्वजनिक स्थान पर सोशल डिस्टेंशिंग नहीं रखने पर कुल  666 चालान बनाए गए। इसी प्रकार 11 लोगों के सार्वजनिक स्थान पर थूकने के चालान बनाए गए। ऐसे में कुल 702 चालान काटे गए। इसके साथ ही पुलिस ने 81,300 रुपए की जुर्माना राशि भी वसूल की। महामारी अधिनियम के तहत 5 लोगों के चालान काटे गए। इसी प्रकार 1977 होम क्वारंटाइन लोगों को बीट कांस्टेबल द्वारा चेक किया गया जिसमें एक व्यक्ति होम क्वारंटाइन में उल्लंघन करता पाया गया, जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। शहर की सड़क़ों पर फालतू घूम रहे लोगों के एमवी एक्ट में 1435 चालान बनाए गए। जिसमें से कुल 56 वाहन सीज किए गए।

ये भी पढ़े :- अबतक 40 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026