Doordrishti News Logo

जोधपुर मंडल में 67वां रेल सप्ताह मनाया

  • मंडल के विभिन्न शाखाओं के 228 कर्मचारी सम्मानित
  • महाप्रबंधक दक्षता शील्ड प्राप्त 18 कर्मियों का किया सम्मान
  • 113 कर्मियों को व्यक्तिगत प्रसंसा पत्र व नकद पुरस्कार
  • 115 कर्मचारियों को सामूहिक पुरुस्कार

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर 67 वां रेल सप्ताह गुरुवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में डीआरएम ऑफिस में आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय द्वारा मंडल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न शाखाओं के 228 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में रेल सप्ताह के दौरान महाप्रबंधक स्तर पर दक्षता शील्ड प्राप्त करने वाले अधिकारियों,रेल मंत्री पुरस्कार प्राप्त करने पर एक व महाप्रबंधक स्तर पर व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त करने वाले 18 कर्मचारियों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल के 113 रेलकर्मचारियों को व्यक्तिगत व 115 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार के रूप में प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जोधपुर मंडल में 67वां रेल सप्ताह मनाया

कार्यक्रम में डॉ प्रमिला संजय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी।
समारोह को संबोधित करते हुए डीआरएम गीतिका पांडेय ने मंडल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि जोधपुर मंडल ने समूचे जॉन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और महाप्रबंधक स्तर पर उसे 11 दक्षता शील्ड व महाप्रबंधक कार्यकुशलता शील्ड प्रथम छह माह के लिए प्राप्त हुई। उन्होंने कर्मचारियों का भविष्य में भी पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करने का आव्हान किया।

जोधपुर मंडल में 67वां रेल सप्ताह मनाया

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज गुप्ता,मनोज जैन,राजभाषा अधिकारी एससी बैरवा,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम कुमार सैनी,मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अनुराग मीणा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा,वरिष्ठ मंडल अभियंता मुकेश कुमार मीणा, मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल अभियंता (सी एंड डब्ल्यू संजय शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता(शक्ति व पर्यावरण)रवि मीणा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत कुमार मीणा,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन,वरिष्ठ मंडल अभियंता संकेत व दूरसंचार सुनील कुमार जांगिड़, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ नेहा तिवारी,वरिष्ठ मंडल बिजली अभियंता विजय चौधरी, वरिष्ठ मंडल बिजली अभियंता कर्षण रमेश चंद्र मीणा,मुख्य भंडार प्रबंधक राजेन्द्र सोलंकी व अनेक अधिकारी उपस्थित थे, जिनका महाप्रबंधक स्तर पर शील्ड प्राप्त करने पर मंडल रेल प्रबंधक ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में एनडब्ल्यूआरईयू के जोनल महामंत्री व मंडल सचिव मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास,उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल सचिव अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष पारस चौधरी व सचिव भरत जोशी भी उपस्थित थे। बाद में समारोह आयोजन के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की गई। प्रारम्भ में अतिथितियों ने सरस्वती पूजा की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने स्वागत किया। अंत में मंडल कार्मिक अधिकारी अरविंद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया । जबकि सहायक कार्मिक अधिकारी अनिल मोदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026