Doordrishti News Logo

जोधपुर, नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार आ रही कमी और मरीजों के तेजी से ठीक होने से अस्पतालों को बहुत बड़ी राहत मिल गई है। जोधपुर में मंगलवार को 620 नए संक्रमित सामने आए। 2754 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जोधपुर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 13,563 रह गई है। दूसरी तरफ कोरोना संक्रमितों की मौतों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। आज भी 12 संक्रमितों की मौत हो गई।

जोधपुर में आज कल की अपेक्षा दो गुना सैंपलों की जांच की गई। आज जांचे गए कुल 5441 सैंपलों में से 620 पॉजिटिव पाए गए। मई माह के 18 दिन में 29,140 पॉजिटिव मिले, 36,010 डिस्चार्ज हुए और 594 की मौत हो चुकी है। जनवरी से अब तक 64,723 पॉजिटिव, 50,054 डिस्चार्ज और 1038 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केस की संख्या में लगातार आ रही गिरावट से डॉक्टरों के चेहरे खिल उठे है। शहर के तीनों प्रमुख अस्पतालों एम्स, महात्मा गांधी व एमडीएम में अब दबाव काफी हद तक कम हो चुका है। वहां ईलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को अब पहले की तुलना में इंतजार करना नहीं पड़ रहा है।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री की पुत्रवधू ने की कालाबाजारी नहीं करने की अपील

एमडीएम अस्पताल के एक डॉक्टर का कहना है कि बीच में मरीजों की भीड़ देख एक बार तो घबरा ही गए थे। भर्ती होने के लिए उमड़ रहे मरीजों को देख ऐसा लग रहा था कि हालात हाथ से निकल रहे हैं। यह भय भी सता रहा था कि यदि ऐसे ही हालात अगले कुछ दिन और बने रहे तो लोगों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। खुशी है कि अब इनकी संख्या नियंत्रित हो गई। ऐसे में भर्ती मरीजों का इलाज करने व उन पर पूरा ध्यान देने का समय मिल रहा है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026