Doordrishti News Logo

62 किलो डोडा पोस्त व डेढ़ किलो अफीम का दूध बरामद,दो गिरफ्तार

जोधपुर,जिले की ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर 62 किलो अवैध डोडा पोस्त व डेढ़ किलो अफीम का दूध बरामद किया है। अभियुक्तों से अब मादक पदार्थ तस्करी के बारे में पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- अभियुक्तों के आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों-वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम व थाना खेड़ापा टीम द्वारा थाना हलका क्षेत्र में चौकी बावड़ी कस्बा क्षेत्र में से अवैध रूप से 62.500 किलोग्राम डोडापोस्त व 1.500 किलोग्राम बना हुआ अफीम बरामद कर इनके साथ बावड़ी खेड़ापा के मुकेश सांखला एवं फुलाराम माली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की टीम में स्पेशल टीम के उपनिरीक्षक लाखाराम,एएसआई अमानाराम, देवाराम विश्रोई सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026