Doordrishti News Logo

18-19 वर्ष के 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

  • लोकसभा आम चुनाव-2024
  • बांसवाड़ा लोकसभा में सर्वाधिक 77.93 फीसदी मतदान
  • 4 लोकसभा क्षेत्रों में वर्ष 2019 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में वृद्धि
  • 5 विधानसभा क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान जिनमें 3 बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से

जयपुर,18-19 वर्ष के 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान।राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव- 2024 के तहत 18-19 वर्ष आयु के कुल पंजीकृत 16,64,845 नव मतदाताओं में से 9,91,505 ने मतदान किया। इस आयु वर्ग के करीब 60 फीसदी मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

पूरी कहानी यहां से पढ़ें- एमडी ड्रग बनाने की लैब पकड़ी,45 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सर्वाधिक 77.93 फीसदी मतदान बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र और सबसे कम 47.44 प्रतिशत मतदान करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में हुआ है। 4 लोकसभा क्षेत्रों में 70 प्रतिशत के अधिक मतदान हुआ है। 10 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं,जहां इस श्रेणी के औसत मतदान से अधिक मतदान हुआ है।

लोकसभा क्षेत्रवार 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत

1-बांसवाड़ा: 77.93
2-बाड़मेर: 74.59
3-कोटा: 73.39
4-जोधपुर: 72.25
5-चित्तौड़गढ़: 67.39
6-झालावाड़-बारां: 63.44
7-जयपुर: 62.43
8-गंगानगर: 62.01
9-जालोर: 61.63
10-चूरू: 61.2
11-अजमेर: 58.35
12-पाली: 57.74
13-उदयपुर: 57.2
14-सीकर: 55.15
15-अलवर: 55.08
16-टोंक-सवाई माधोपुर: 54.97
17-नागौर: 54.8
18-बीकानेर: 54.18
19-राजसमंद: 54.11
20-झुंझुनूं: 54
21-दौसा: 53.83
22-भीलवाड़ा: 53.27
23-जयपुर ग्रामीण: 51.66
24-भरतपुर: 50.5
25-करौली-धौलपुर: 47.44

बाड़मेर में वर्ष 2019 को मुकाबले 8.16 प्रतिशत की वृद्धि
गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव के दौरान 18-19 वर्ष आयु के कुल पंजीकृत 13,82,834 नव मतदाताओं में से कुल 10,60,637 ने मतदान किया था। इस दौरान इस श्रेणी के करीब 76.70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान 4 लोकसभा क्षेत्रों में वर्ष 2019 के मुकाबले अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 में 66.43 फीसदी मतदान हुआ था, इस बार यह आंकड़ा 74.59 फीसदी हो गया है। वर्ष 2019 के मुकाबले इस वर्ष कोटा लोकसभा क्षेत्र में मतदान 67.95 प्रतिशत से बढ़कर 73.39 प्रतिशत, अलवर में 54.41 प्रतिशत से बढ़कर 55.08 और गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में 61.48 प्रतिशत से बढ़कर 62.01 प्रतिशत हो गया है। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 8.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोटा लोकसभा क्षेत्र में 5.44 प्रतिशत मतदान बढ़ा है।

92 विधानसभा क्षेत्रों में औसत से अधिक मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की 92 विधानसभा क्षेत्रों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नव मतदाताओं के औसत मतदान से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। 5 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं,जहां 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में 99.37 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 95.81 प्रतिशत और घाटोल विधानसभा क्षेत्र में 91.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में 97.62 प्रतिशत और बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में 96.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026