Doordrishti News Logo

6 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत

  • मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
  • एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मंजूरी

जोधपुर/जयपुर,6 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 6 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने तथा 1 नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें श्रीगंगानगर जिले की राय सिंह नगर पंचायत समिति के मुकलावा 17 टीके, बीकानेर जिले की पंचायत समिति नोखा के बिरहमसर, हनुमानगढ़ जिले की पंचायत समिति भादरा के मलखेड़ा,जोधपुर जिले की पंचायत समिति बिलाड़ा हरियाढाना व पंचायत समिति पीपाड़ सिटी के साथिन तथा अलवर जिले की पंचायत समिति राजगढ़ के मोतीवाड़ा के उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत किया जाएगा।

ये भी पढ़े –मिशन 2030 के लिए 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लेगी राज्य सरकार

इसके अतिरिक्त दौसा के रामगढ़ पंचायत समिति के झूंपडिया राजावतान में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा। गहलोत ने क्रमोन्नत एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए चिकित्सा अधिकारी के 7,नर्स द्वितीय श्रेणी के 14,महिला स्वास्थ्य दर्शिका के 7, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 7, फार्मासिस्ट के 7, लेब टेक्नीशियन के 7 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ होगा। इससे आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकशन डाउनलोड करें – play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026