सूने मकान में दिनदहाड़े 6.5 लाख की नगदी चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने मकान में दिनदहाड़े 6.5 लाख की नगदी चोरी। शहर के भीतरी क्षेत्र फतेह सागर में एक सूने मकान में दिन दहाड़े चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से 6.5 लाख की नगदी के साथ सोने की चेन चोरी कर ले गए। घर मालिक ने सदर कोतवाली थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है।
सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि रामानुज कोट अचलाराम आश्रम के पास फतेहसागर निवासी गणेश पुत्र भाणाराम प्रजापत की तरफ से चोरी की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रविवार की दोपहर से लेकर शाम सात बजे तक उसका घर सूना था।
मेडिकल स्टूडेंट से मोबाइल लूटा
इस बीच अज्ञात चोर अंदर आए और ऊपर कमरे में रखे लोहे के बक्से के ताले तोडक़र 6.5 लाख की नगदी और सोने की चेन चोरी कर ले गए। बाद में पुलिस को सूचना दिए जाने पर मौका मुआयना किया गया। जांच एएसआई चैनसिंह की तरफ से की जा रही है।
