सीमा सुरक्षा बल का 58 वां स्थापना दिवस मनाया
जोधपुर,सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक मदन सिंह राठौड़ के निर्देशन में सीमा सुरक्षा बल का 58 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसके साथ देश भर में सीमा सुरक्षा बल के सभी संस्थानों एवं मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
ये भी पढ़ें- कापरड़ा पुलिस-तस्करों में मुठभेड़

महानिरीक्षक,सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल मदन सिंह राठौड ने सभी कार्मिकों और उनके परिजनों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
सीमा सुरक्षा बल सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के द्वितीय कमान अधिकारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर के प्रागण में सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर के अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों की ओर से संयुक्त रूप से बडे़ खाने का आयोजन किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

