साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 48 हजार रुपए रिफंड

जोधपुर(डीडीन्यूज),साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 48 हजार रुपए रिफंड। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति को उसकी राशि रिफंड करवाई। इस बारे में 7 मई को मामला दर्ज करवाया गया था।

दस दिन पहले घर से लापता किशोरी का अब तक सुराग नहीं

थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि नेहरू कॉलोनी निवासी सूरज सिंह पुत्र गिरधारी सिंह के साथ में साइबर फ्रॉड हुआ था। शातिर ने उसके खाते से रुपए निकाल लिए थे। जिस पर प्रकरण दर्ज करते हुए कांस्टेबल महेंद्र ने परिवादी सूरज सिंह को उसके 48 हजार 990 रुपए रिफंड करवाए। पीडि़त ने पुलिस का आभार प्रकट किया।