Doordrishti News Logo

टेलीग्राम एप पर मिले संदेश से पार्ट टाइम जॉब करते हुए लुटा बैठा 42 लाख

  • शातिरों ने 50 लाख खाते में ट्रांसफर करवा दिए
    -आखिरकार पुलिस की शरण लेकर 11 लाख बच गए

जोधपुर,टेलीग्राम एप पर मिले संदेश से पार्ट टाइम जॉब करते हुए लुटा बैठा 42 लाख। शहर के एक व्यक्ति को टेलीग्राम एप्लीकेशन पर मिले संदेश पर बात करना महंगा पड़ा गया। उसे पार्ट टाइम जॉब के नाम पर संपत्तियों की रेटिंग कर देना था। शातिरों ने शुरूआत मेें उसे कमीशन भेजते रहे फिर अपने जाल मेें ऐसा फंसाया कि उससे 50 लाख रुपए ऐंठ लिए। ठगी का शिकार बनते देख उसने साइबर पोर्टल का सहारा लिया। तब उसके 11 लाख फ्रीज करवा रिफंड करवा दिए गए। चूंकि मामला साइबर क्राइम का नहीं होने पर उसे अब प्रतापनगर सदर थाने में रिपोर्ट देनी पड़ी है। पुलिस अब खाताधारकों का पता लगाने के साथ इस ठगी के प्रकरण को सुलझाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें – राम मंदिर निर्माण के लिए करवाए थे 3 करोड़ राम नाम जप-प्रियंवदा

दरअसल प्रतापनगर सदर के यूआईटी कॉलोनी निवासी संजय जैन पुत्र दौलतराज जैन के साथ यह ठगी हुई। रिपोर्ट में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। गत वर्ष 9 दिसम्बर को उसके टेलीग्राम एप्लीकेशन ग्रुप पर शूटबायज इंटरनेशनल रियल्टी का मैसेज देखा था। तब वहां पर बात किए जाने पर किसी नरेन कुमार से बात हुई। नरेन ने बताया कि कंपनी की तरफ से संपत्तियों का विवरण दिया जाता है जिसकी उसे रेटिंग दिए जाने के साथ अच्छा कमीशन मिलेगा। इस पर उससे दस हजार रुपए मांगे गए थे। मगर उससे पहले कंपनी की तरफ से कुछ संपत्तियों की रेटिंग करने भेजा था। ऑन लाइन रेटिंग करने पर उसके खाते में शातिर ने पहले 9 दिसम्बर को ही 975 रुपए डाले। विश्वास होने पर संजय ने कंपनी में दस हजार रूपए जमा कराए। तब उसे उसी दिन 17 हजार 378 रुपए दिए गए।

यह भी पढ़ें – बीमा क्लेम खारिज करना अनुचित, हर्जाने का आदेश

11 दिसम्बर को फिर उसे 10 हजार रुपए मिले। 12 दिसम्बर को कंपनी ने कहा कि कंपनी उसका नाम नहीं जोड़ पा रही है इसके लिए उसे 21 हजार 904 रुपए डालने होंगे। इस बीच 12 से लेकर 18 दिसम्बर के बीच में कंपनी के नाम पर तीन चार लोगों ने कॉल करते हुए खाते में 42 लाख रुपए ट्रांसफर करवा दिए। कंपनी के तौर पर कभी मिनीषा राजशेखर तो कभी राधिक आदि बात करते थे। बाद में यह लोग उससे करोड़ों पर बातें करते हुए कहा उसकी रकम वापिस मिल जाएगी इसके लिए दस लाख रुपए डालने होंगे। उसने फिर विश्वास करते उन लोगों के बताए अनुसार खाते में दस लाख ट्रांसफर कर दिए। मगर उसका कमीशन तो दूर डाली गई रकम भी नहीं मिली। उसे दो करोड़ दिए जाने का प्रलोभन दिया गया। आखिरकार संजय को ठगी का अहसास होने पर उसने साइबर पोर्टल पर बात की तो बताया गया कि मामला ठगी का है और उसके खुद के द्वारा खाते में रुपए डाले गए हैं। ऐसे में वह संबंधित थाने में केस दर्ज करवाए। फिर साइबर पोर्टल पर उसके 11 लाख रुपयों को फ्रीज करवा कर रिफंड करवाया गया। मगर संजय के साथ 42 लाख की ठगी हो गई। प्रतापनगर सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। ठगों ने सारी रकम निजी बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026