Doordrishti News Logo

जोधपुर, मोबाइल से संपर्क कर शातिर ठग ने एक महिला के बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल की और उसके खाते से 40 हजार रुपए की नकदी ऑनलाइन निकासी कर ली। मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में गांधी बधिर स्कूल के पीछे महालक्ष्मी नगर बासनी तम्बोलिया निवासी शोभा सोनी ने पुलिस को बताया कि पांच जून की शाम के समय जब वह घर पर थी उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर फोन किया और खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसके खाते की जानकारी हासिल की। इसके बाद उसके खाते से तीन बार में 40 हजार रुपए की नकदी निकासी कर ली।

ये भी पढ़े – सात दिवसीय अभिरुचि शिविर बुधवार से