Doordrishti News Logo

जोधपुर, संभाग के सिरोही जिले के भूजेला गांव स्थित जीएस के पीछे खेत में बीकानेर सहित 5 जिलों के आबकारी अधिकारियों ने रविवार सुबह दबिश दी। इस दौरान मौके से करीब 4 करोड़ से अधिक की शराब जब्त की गई, जो हरियाणा निर्मित है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 13 वाहनों के साथ 1200 से अधिक शराब की पेटियां बरामद कीं। 11 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

4 crore liquor caught, 11 people caught

जिले से सटी गुजरात की सीमा पर लगातार शराब तस्करी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसकी सूचना उदयपुर आबकारी विभाग के अधिकारियों को मिली थी। इसके बाद अलग-अलग जिले के आबकारी अधिकारियों की टीमें बनाई गईं। देर रात यह टीमें भूजेला पहुंची। इसके बाद सुबह एक गोदाम पर छापा मारा गया। छापे के दौरान एक बार तो आबकारी के अधिकारी भी चौंक गए। मौके पर 5 मिनी ट्रक और 8 लग्जरी कारों में हरियाणा निर्मित शराब गुजरात सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी। इसके बाद सभी को आबूरोड स्थित आबकारी के कार्यालय लाया गया। जांच में 1200 से अधिक पेटियां मिली हैं, इनकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए आंकी गई है।

आबकारी के अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के लिए अलवर, उदयपुर, अजमेर, जालौर और बांसवाड़ा के अफसरों की टीम बनाई गई थी। इसकी स्थानीय टीम को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय पुलिस को भी इस कार्रवाई से दूर रखा गया।

ये भी पढ़े – साइबर ठग से रूकवाई 35 हजार की राशि

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026