Doordrishti News Logo

भारतीय नागरिकता पा कर 378 पाक विस्थापितों के चेहरे खिले

  • भारत मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ ऑडिटोरियम
  • नागरिकता के दस्तावेज पाकर फूले नहीं समाए विस्थापित
  • अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों का भी बखूबी निर्वाह करने का आह्वान

जोधपुर,भारतीय नागरिकता पा कर 378 पाक विस्थापितों के चेहरे खिले। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भावुकता के साथ खुशियों और आभार अभिव्यक्ति भरा माहौल उस समय दरपेश आया,जब 378 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें – पं.दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा मनाएगी महा सदस्यता दिवस

नागरिकता पाने वाले सभी 378 लोगों के चेहरे पर खुशी का ज्वार उमड़ता रहा और आँखों में प्रसन्नता के अश्रु छलकते रहे। अवसर था पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के दस्तावेज और स्वीकृति पत्र प्रदान करने के लिए आयोजित विशेष नागरिकता शिविर कार्यक्रम का।

जनता को केंद्र में रखकर नीति निर्माण हो
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने भारतीय नागरिकता पाने वाले सभी पाक विस्थापितों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा आज एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती पर्व है। उपाध्याय ने जनता को केंद्र में रखकर नीति निर्माण करने की बात कही है। उनके विचारों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए नागरिकता के प्रावधानों में सरलीकरण लाकर पाक विस्थापित बंधुओं को नागरिकता प्रदान करने का भगीरथ प्रयास किया है।

समस्याओं के निस्तारण के प्रति सरकार कर रही हरसंभव प्रयास
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने इस मौके पर प्रदेश में पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की दिशा में किए जा रहे सार्थक प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य सरकार भारतीय नागरिकता प्राप्त सभी पाक विस्थापितों के अधिकारों और हितों के प्रति पूर्ण सजग है तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का सदैव यही प्रयास रहता है कि प्राप्त प्रकरणों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारित कर हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाए। इसके लिए सरकार हमेशा प्रतिबद्ध रही है।

अच्छी तरह निभाएं अपने नागरिक दायित्व
जिला कलक्टर ने अपने संबोधन में सभी को बधाई दी और कहा कि नागरिकता प्राप्त होते ही वे सभी आज संवैधानिक रूप से भारतीय हुए हैं। उन्होंने संविधान प्रदत्त अधिकारों का बोध कराते हुए कहा कि अधिकारों के साथ अपने कर्त्तव्यों को भी पूरी जिम्मेदारी से निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहे।

बजट घोषणा में पाक विस्थापितों के आवास निर्माण के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता
सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पाक विस्थापित बंधुओं को आवास उपलब्ध करवाने के लिए बजट में एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार द्वारा पाक विस्थापितों को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

हमारे परिवार के आधिकारिक रूप से हिस्सा बन गए
शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि आज आप हमारे परिवार के आधिकारिक रूप से हिस्सा बन गए है। उन्होंने भारतीय नागरिकता मिलने पर बधाई प्रेषित की।

शासन-प्रशासन का सहयोग सराहनीय
कार्यक्रम में सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढ़ा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि शासन- प्रशासन द्वारा हर स्तर पर सहयोग प्रदान करते हुए जो कार्य किया है उसी की बदौलत पाक विस्थापितों को आज नागरिकता पाकर भारतीय होने का गौरव प्राप्त हो रहा है। गणेश बिजानी ने नागरिकता पाने वाले सभी लोगों से कहा कि प्राप्त इस अधिकार के साथ-साथ अपने दायित्वों के निर्वाह के प्रति भी सजग रहे।

378 को भारतीय नागरिकता एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर- प्रथम) राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस राज्यस्तरीय नागरिकता शिविर में 378 विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

खुशी से झूम उठे
कार्यक्रम में नागरिकता पाने वाले सभी लोग खुशी से झूम उठे और मुग्ध होते हुए अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रति धन्यवाद जताने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

भारतीय नागरिक होने पर अब उनके जीवन की हर राह आसान हो गई है और सभी समस्याओं का अंत हो गया है। इन सभी ने भारत माता की जय एवं वन्देमातरम का उद्घोष करते हुए अपनी प्रसन्नता का इज़हार किया।

यह भी पढ़ें – पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का निधन

एक ही परिवार के 7 जनों को मिला तोहफा
इस दौरान एक ही परिवार के सात जनों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। इनमें पूनूं के परिवार की लीलावती,सावरकी,मूलचंद, रामजीमल,कसोबी,हंसराजमल और कोयल को एक साथ नागरिकता के दस्तावेज प्रदान किए गए।

इन सभी ने एक स्वर में सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नागरिकता पाकर उन्हें ऐसी खुशी मिली है जो आज से पहले कभी नहीं हुई। भारतीय नागरिकता का दस्तावेज पाकर वे अपने जीवन को धन्य मान रहे हैं और ऐसे गर्व की अनुभूति हुई है जिसे जीवन भर भूलेंगे नहीं।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed