Doordrishti News Logo

उत्तर निगम को 35 वां और दक्षिण को 126वां स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021

जोधपुर, नगर निगम के दोनों जोन उत्तर व दक्षिण की स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की रैकिंग जारी कर दी गई है। इनकी रेंकिंग में काफी अंतर आया है। एक तरफ जहां नगर निगम उत्तर को 35वां तो दूसरी तरफ दक्षिण को 126वां स्थान मिला है। जो अजीब सा प्रतीत होता है। ऐसे में साफतौर पर माना जा सकता है कि दक्षिण जोन सफाई के मामले में बहुत ज्यादा पिछड़ा हुआ है। यह भी ज्ञात रहे कि जोधपुर दक्षिण नगर निगम में भाजपा का और उत्तर में कांग्रेस का बोर्ड है।

केन्द्र सरकार की तरफ से देशभर के शहरों का स्वच्छ सर्वेक्षण कर विभिन्न मापदंडों को परखने के बाद मार्किंग की जाती है। इस मार्किंग में मिले नंबरों को जोड़ऩे के आधार पर रैंकिंग तय होती है। दो नगर निगम के कारण दो हिस्सों में बंटे एक ही शहर जोधपुर की रैंकिंग में भारी अंतर का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा है। नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा इसे अपनी उपलब्धि बता रही है। उनका कहना है कि निगम के सभी अधिकारियों व पार्षदों सहित सभी कर्मचारियों ने बहुत मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है।

केरू डंपिंग स्टेशन बाधा

माना जाता है कि दक्षिण के लिए सबसे बड़ी बाधा केरू का डंपिंग स्टेशन रहा। यहां पर दोनों निगम का कचरा डाला जाता है, लेकिन यह दक्षिण के अधीन आता है। इस डंपिंग स्टेशन की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे है। इस कारण दक्षिण के नंबर काफी कम हो गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: