Doordrishti News Logo

3000 लीटर अवैध नकली डीजल बरामद दो गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने तीन हजार लीटर अवैध नकली डीजल बरामद कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया जिले में अवैध रूप से विक्रय किये जा रहे नकली डीजल (पट्रोलियम पदार्थ) के धरपकड़ अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम जोधपुर ग्रामीण द्वारा सकंलित सूचना के आधार पर बिलाड़ा थाना क्षेत्र से 3000 लीटर अवैध नकली डीजल बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी है।

पिकअप गाडी़ में टेंकर एवं नोजल लगाकर अवैध रूप से पट्रोलियम पदार्थ को बायो डीजल बताकर बेचने की फिराक में खड़े चौकड़ीकलां के बींजाराम पुत्र बुधाराम माली एवं कोसाना पीपाड़ निवासी रामदीन पुत्र पताराम जाति विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध पट्रोलियम पदार्थ भरने एवं नाप करने के लिए पिकअप गाडी़ में नोजल लगा रखा था। जो बिरावास रोड पर वाहनों में अवैध पट्रोलियम पदार्थ विक्रय करने की फिराक में थे। दोनों से अब नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026