Doordrishti News Logo

जोधपुर, लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे नगर निगम के 28 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है। निगम कार्मिकों की डीपीसी प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से कर्मचारी मांग कर रहे थे।
नगर निगम उत्तर, नगर निगम दक्षिण का बोर्ड गठन होने के साथ ही महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ओर महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने अधिकारियों को डीपीसी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए थे।

बुधवार को स्वायत शासन विभाग के निर्देश पर गठित कमेटी की बैठक उप निदेशक स्थानीय निकाय विभाग दलवीर सिंह ढढा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद की पदोन्नति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर निगम उत्तर की महापौर कुन्ती परिहार, दक्षिण महापौर वनिता सेठ, नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर और आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव मौजूद थे।

नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि पिछले करीब 15 सालों से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही थी, इसको लेकर लगातार विभिन्न कर्मचारी संगठन मांग उठा रहे थे, महापौर ने भी इसके लिए सतत प्रयास किए। पिछले करीब 10 महीने से लगातार पदोन्नति की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़े :- केंद्रीय कारागार के बंदी की कोरोना से मौत

नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि डीपीसी प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। पूर्व में फायरमैैन को टिंडल के पद पर पदोन्नति दी गई और अब अठाइस कनिष्ठ सहायक को वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति दी गई है। महापौर कुन्ती देवड़ा और वनिता सेठ ने पदोन्नत निगम के कर्मचारियों को बधाई दी है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026