इंवेस्टमेंट के नाम पर 27 लोगों से 1.80 करोड़ का फ्रॉड
ठगी के शिकार बने कर्नाटक के लोग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इंवेस्टमेंट के नाम पर 27 लोगों से 1.80 करोड़ का फ्रॉड। शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने में फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। कर्नाटक के 27 लोगों से एक करोड़ अस्सी लाख का फ्रॉड इंवेस्टमेंट के नाम पर किया गया। पीडि़त ने कोर्ट से इस्तगासे के आधार पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
थानाधिकारी तेजकरण परिहार ने बताया कि कर्नाटक के बिजापुर निवासी सिद्धप्या की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके साथ 26 लोगों ने जोधपुर में कुड़ी भगतासनी के लाजपत आर्य, उसके पुत्र अजय आर्य,दीपक आर्य, सौरभ चावला,सलोनी चावला, बलतीतसिंह एवं कर्मजीत सिंह आदि के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
जिला सॉफ्टबॉल संघ के 6 खिलाड़ी जेएनवीयू टीम में चयनित
पीडि़तों का आरोप है कि उन लोगों ने वर्ष 2022 मई में उक्त लोगों के पास में इंवेस्टमेंट के नाम रुपए निवेश किए थे। सभी लोगों से कुल मिलाकर 1 करोड़ अस्सी लाख रुपए जुलाई 2023 तक लिए गए। बाद में उक्त लोग कंपनी बंद कर फरार हो गए। थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया गया है। सभी पीडि़त कर्नाटक के रहने वाले है। अब प्रकरण में जांच की जा रही है।
