Doordrishti News Logo

कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में 27 अभ्यर्थी चयनित

  • बायोमैट्रिक जांच
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद अनुमोदन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में 27 अभ्यर्थी चयनित। कमिश्रेट में कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के बाद बायोमैट्रिक जांच के बाद 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिसके लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस,(भर्ती एवं पदोन्नति) जयपुर के द्वारा अनुमोदन किया गया है। पुलिस आयुक्तालय,जोधपुर में पुलिस कानिस्टेबल भर्ती वर्ष 2025 के लिए कानि.सामान्य के विज्ञापित 213 और कांस्टेबल चालक के रिक्त रहे 02 पदों के समायोजन सहित कुल 215 पदों की पूर्ति के लिए गठित बोर्ड द्वारा तैयार की गई।

अवैध बजरी से भरे और खाली डंपर जब्त

इस कार्यालय के अनुसार चयन सूची पर लिए गए कुल 205 अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक, दस्तावेज सत्यापन,स्वास्थ्य परीक्षण एवं ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए बुलाया जाने पर अनुपस्थित/ नियुक्ति के अनिच्छुक रहे एवं ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले कुल 29 अभ्यर्थियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस,भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान जयपुर के आदेश द्वारा गठित चयन बोर्ड को रिव्यू कार्रवाई के लिए अधिकृत करने पर चयन बोर्ड द्वारा 28 फरवरी 2026 को बैठक आयोजित कर चयन कार्रवाई कर पूर्व में पुलिस मुख्यालय,राजस्थान जयपुर द्वारा उपलब्ध करवाए गएउत्तीर्ण 338 अभ्यार्थियों की सूची में से निम्नाकिंत योग्य 27 अभ्यर्थियों को वर्ग एवं वरिष्ठतानुसार कान्सटेबल सामान्य ड्यूटी के पद की चयन सूची पर लिया जाने अनुमोदन किया गया है।