Doordrishti News Logo

26 ग्राम एमडी ड्रग बरामद, दो गिरफ्तार

जोधपुर, कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी ड्रग के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी तलाशी में 26 ग्राम एमडी ड्रग को बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया है।

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में शुक्रवार रात को मुखबिरी सूचना पर पुराना पीसावास फांटा पर दो संदिग्ध युवकों की तलाशी में 26 ग्राम एमडी ड्रग मिली। इस पर दो युवकों डांगियावास के बिडासनी निवासी खेमाराम पुत्र भीखाराम विश्रोई एवं मोडि जोशियान लूणी निवासी हरिकिशन पुत्र घीसाराम पालीवाल को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: