शातिर वाहन चोर सहित 25 लोग पकड़े दस गाडिय़ां सीज

  • शराबियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम
  • शराबियों को हिदायत देकर छोड़ा

जोधपुर, शहर की महामंदिर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए 25 लोगों को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पुलिस ने 10 वाहन भी सीज किए। पकड़े गए सभी लोग शराब के नशे में थे। जिस पर पुलिस ने उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ा। एसीपी पूर्व दरजाराम ने बताया कि मारवाड़ नगर निवासी अभिराजसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई थी जिसमें बताया कि वह पावटा स्थित सैटेलाइट अस्पताल आया था। जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई थी।

शातिर वाहन चोर सहित 25 लोग पकड़े दस गाडिय़ां सीज

मामले को लेकर महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिस पर पीपाड़ शहर के पास कपरड़ा निवासी सोहनलाल पुत्र हुकमाराम को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उक्त प्रकरण की मोटर साइकिल चोरी करने की वारदातें करना स्वीकार की गई। जिस जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी ओर शराब पीकर उत्पात मचाने के मामले में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। थाना इलाके के अलग-अलग क्षेत्र में 25 युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम ने एमवी एक्ट के तहत 10 वाहन सीज किए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026