Doordrishti News Logo

25 लाख की नकबजनी का खुलासा

नाबालिग को लिया संरक्षण में -जेवरात बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),25 लाख की नकबजनी का खुलासा। प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर डी सेक्टर में रविवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना और सीसीटीवी फुटेजों को खंगालते हुए एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। उसकी निशानदेही पर 25 लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं।

नवआरक्षी प्रशिक्षु बैच 90-91 का दीक्षांत परेड समारोह 16 को

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि डी-201 कमला नेहरू नगर निवासी सचिन सोनी पुत्र अशोक कुमार सोनी के घर में रविवार दोपहर साढ़े बारह से शाम साढ़े चार बजे के बीच चोरी हो गई थी। अज्ञात चोर 25 लाख से ज्यादा के जेवरात आदि चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज और एमओबी की टीम को बुलाकर मौका तस्दीक की गई। पुलिस ने अब एक बालक को संरक्षण में लेकर 25 लाख के जेवरात बरामद किए है।