टू-व्हीलर पार्किंग स्टैंड की नीलामी से रेलवे को 25 लाख की आय

  • आरक्षित मूल्य से 180 फीसदी ज्यादा में हुई नीलामी
  • ई-नीलामी से राजस्व वृद्धि

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे स्टेशन की दुपहिया पार्किंग स्टैंड की ई-नीलामी से रेलवे को 25 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो आरक्षित मूल्य से 180 फीसदी अधिक है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि जोधपुर रेलवे स्टेशन की दुपहिया वाहन पार्किंग स्टैंड की खोली गई ई- नीलामी में बोलीदाताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और इस परिसंपत्ति की नीलामी से मंडल को 25 लाख रुपए का राजस्व अर्जित हुआ है।

उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन पार्किंग स्टैंड की ई-नीलामी के लिए रेलवे की ओर से आरक्षित मूल्य 11.92 लाख रुपए निर्धारित किया गया था। ई-नीलामी के दौरान इस पार्किंग की ई-नीलामी 11.92 लाख रुपए के मुकाबले 25 लाख रुपए में आवंटित हुई जो आरक्षित मूल्य से 180 प्रतिशत अधिक है।

डीआरएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित पुनर्विकास योजना को ध्यान में रखते हुए अभी इस पार्किंग स्टैंड की नीलामी छह माह के लिए ही की गई है। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने पुरानी टेंडर प्रणाली की जगह ऑनलाइन ई-नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की है जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता व सरलता आने के साथ ही रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होने लगी है। ई-नीलामी के कोई भी बोलीदाता देश के किसी भी हिस्से से ऑनलाइन शामिल हो सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026