रेलवे रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी
एफआईआरएफ के प्रयास से मिली सफलता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देशभर के रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के सतत प्रयासों और संघर्ष के फलस्वरूप रनिंग स्टाफ को मिलने वाले किलोमीटर भत्ता में 25 प्रतिशत वृद्धि क़ो वित्त मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष व मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया उपलब्धि को रेलवे रनिंग कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह सफलता संगठन के निरंतर संघर्ष, ठोस रणनीति और प्रभावी संवाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रनिंग स्टाफ द्वारा किलोमीटर भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी,जिसे एआईआरएफ ने हर स्तर पर मजबूती से उठाया।
भक्तों ने किया श्याम बाबा का सामूहिक पूजन
उन्होंने बताया कि इस विषय को संयुक्त परामर्श तंत्र (जेसीएम) की बैठकों में प्रमुखता से रखा गया तथा वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर इस मांग की आवश्यकता और औचित्य को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। को मंजूरी दी। परिहार ने बताया कि वर्तमान महंगाई के दौर में यह 25 प्रतिशत की वृद्धि रनिंग स्टाफ के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। जानकारी के अनुसार,रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश शीघ्र ही जारी किए जाने की संभावना है।
