Doordrishti News Logo

फैक्ट्री से कपड़ा चुराने के आरोपी से 24 थान कपड़ा बरामद

जोधपुर,शहर की बासनी पुलिस ने टैक्सटाइल फैक्ट्री से कपड़ा चुराने वाले आरोपी को गिरफ्ता कर उसकी निशानदेही पर 24 सौ मीटर कपड़ा यानी 24 थान कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी द्वारा फैक्ट्री की दीवार फांद कर वारदात को अंजाम दिया गया था।

ये भी पढ़ें- डीआरएम ने किया जोधपुर- राजकियावास रेलखंड का निरीक्षण

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि घटना में प्रतीक छाजेड़ की तरफ से 28 अक्टूबर को रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कागा कांगड़ी नागौरी गेट निवासी मोहसीन उर्फ शाहरूख उर्फ  नैनिया पुत्र अब्दूल लतीफ को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 24 थान कपड़ा बरामद किया है। टैक्सटाइल फैक्ट्री में 16 अक्टूबर की रात को चोरी हुई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: