Doordrishti News Logo

24 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त

अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),24 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त। जिला रसद अधिकारी के निर्देशानुसार अभय कमांड सेंटर से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला रसद कार्यालय जोधपुर की टीम द्वारा पुलिस थाना झंवर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक डिटेन वाहन से 24 भरे हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए,जो विभिन्न कंपनियों के थे।

रावल सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया गया कि सभी सिलेंडरों में निर्धारित मात्रा से अधिक गैस भरी हुई थी तथा छह सिलेंडर एक्सपायर हो चुके थे। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट होता है कि सिलेंडरों का अवैध रूप से रीफिलिंग किया जा रहा था,जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। पुलिस द्वारा मौके से वाहन सहित मल्लू राम बिश्नोई एवं राकेश बिश्नोई को डिटेन किया गया।

उल्लेखनीय है कि मल्लू राम बिश्नोई के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध रिफिलिंग एवं भंडारण के मामलों में दो एफआईआर दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान गैस सिलेंडर एवं वाहन को जब्त कर लिया गया है। प्रकरण को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6ए के अंतर्गत प्रस्तुत किया जाएगा तथा धारा 3/7 के तहत पुलिस थाना झंवर में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।