224 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,26 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),224 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,26 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले।पुलिस कमिश्रर ओम प्रकाश के निर्देशानुसार आयुक्तालय जोधपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों की पालना हेतु शनिवार को सायंकालीन व रात्रिकालीन नाकाबंदी व गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चैकिंग तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई अभियान चलाया गया।
अभियान के समय आयुक्तालय क्षेत्र के जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में कुल 224 संदिग्ध वाहन चैक किए गए तथा राजकोप ऐप पर कुल 176 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान के साथ छह संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा बी भरा गया। इसमें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों का 60 पुलिस एक्ट में 38 कार्रवाई,शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 वाहन चालकों का 185 एमवी एक्ट के तहत् कार्रवाई, चार काला शीशा लगे वाहनों एवं 122 वाहनों की अन्य एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई।
डीएसटी वेस्ट ने पकड़ी 75 ग्राम एमडी ड्रग,युवक हिरासत में
लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई में पुलिस थाना नागौरी गेट द्वारा दो व महामंदिर, उदयमंदिर, माता का थान, कुड़ी भगतासनी, भगत की कोठी द्वारा एक-एक कार्रवाई की गई।
