22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार
- दिनदहाड़े घर में चोरी
- चोर दो लाख की नगदी भी ले गए -पीछे की खिड़की से घुसे चोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार।निकटवर्ती डांगियावास के कांकेलाव स्थित कुलधरा का बास में चोर दिनदहाड़े सूने घर से 32 लाख के सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख नकदी चुराकर ले गए। घटना 27 फरवरी शाम की है। घटना के समय परिवादी महीराम पालीवाल बाजार से सामान लेने गया हुआ था। महिलाएं और बच्चे घर के बाहर के बाहर बैठे थे। चोरी के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। डांगियावास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट
पुलिस ने बताया कि कांकेलावा निवासी महीराम पालीवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि चोर घर के पीछे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी से भरा बॉक्स चोरी कर ले गए। बॉक्स में करीब 22 तोला सोना,500 ग्राम चांदी और 2 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। चोर पूरा बॉक्स ही उठाकर ले गए। जिसमें 32 लाख के सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख रुपए नकदी थी। कुछ देर बाद जब महिलाएं और बच्चे घर के अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने फोन कर घटना की जानकारी दी गई। महीराम के घर पहुंचने पर चोरी का पता चला।
