Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना के बढ़ते मरीजों के बोझ तले दबे जोधपुर के अस्पतालों को शनिवार को कुछ राहत मिली है। इन अस्पतालों में 22 नए डॉक्टरों की सेवा शीघ्र मिलने लग जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा विभिन्न विशिष्टताओं में चयनित 22 सहायक आचार्य को डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर से संबंद्ध विभागों में पदस्थापित किया गया है। राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा के संयुक्त शासन सचिव सुनील शर्मा ने इस सम्बन्ध में शनिवार को पदस्थापना आदेश जारी किए।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एस एस राठौड़ ने बताया कि नेत्र विभाग में डॉ सारिका गौड़, चर्म रोग में डॉ मंजूलता वर्मा, प्लास्टिक एवं रिकन्स्ट्रकटिव सर्जरी में डॉ रजनीश गालवा, पीएसएम (कम्युनिटी मेडिसिन) में डॉ मनोज कुमार वर्मा, जनरल मेडिसन में डॉ सुरेन्द्र सिंह भाकल एवं जनरल सर्जरी में डॉ नरेन्द्र सिंह, डॉ महेन्द्र कुमार, डॉ अवधेश कुमार, डॉ रामदयाल व डॉ महेन्द्र चौधरी को सहायक आचार्य पद पर पदस्थापित किया गया है।

ये भी पढ़े :- कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जन अनुशासन लाॅकडाउन बढ़ाने का सुझाव

उन्होंने बताया कि चयनित सहायक आचार्यों में माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डॉ नेहा जैन व डॉ हरिनन्दन मीणा, प्रसूति एवं स्त्री रोग में डॉ विजय सोलिरिया, अस्थि रोग में डॉ निरोत्तम सिंह, पीएमआर (फिजिकल मेडिसिन एन्ड रिहेबिलिटेशन) में डॉ तृप्ति स्वामी, रेडियो डाइग्नोसिस में डॉ सचिन, डॉ अनिल कुमार जांगिड़ व डॉ प्रदीप श्योराण व डॉ नौरतनमल कुमावत, कार्डियोलॉजी में डॉ अनिल बारूपाल, न्यूरो सर्जरी में डॉ हेमन्त कुमार बेनीवाल तथा मनोरोग विभाग में डॉ अशोक चौधरी की पदस्थापना की गई है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026