Doordrishti News Logo

217 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा,दो तस्कर गिरफ्तार

  • पुलिस की घेराबंदी
  • डोडा पोस्त से भरी कार को किया जब्त

जोधपुर,217 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा,दो तस्कर गिरफ्तार। जिला ग्रामीण पुलिस की विशेष टीम व खेड़ापा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा- पोस्त से भरी कार पकड़ी है जिसमें 12 कट्टों में 217 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार है। हालांकि उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों का दबोच लिया। पुलिस अब उनसे सप्लायर व विक्रेता के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़िए – बड़ली दुकान जा रहे एक युवक की चलती कार बनी आग का गोला

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए जिले के सभी थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम के प्रभारी करणीदान के नेतृत्व में कांस्टेबल पप्पूराम की सूचना पर जिला विशेष टीम व खेड़ापा थानाधिकारी लाखा राम के साथ संयुक्त रूप से ईश्वरनावड़ा-किंजरी मार्ग पर देर रात्रि नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक सफेद रंग की ब्रेजा कार आती हुई दिखाई दी जिसको पुलिस जाब्ता ने रुकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने नाकाबन्दी तोड़कर भागने का प्रयास किया।

इस पर जिला विशेष टीम के चालक मदन मीणा ने तत्परता दिखाते हुए सुझबूझ से कार को घेरकर रुकवाया। इसके बाद पुलिस जाब्ता कार में बैठे दोनों तस्करों गिंगाला निवासी बंजरंग पुत्र बंशी लाल बिश्नोई भजननगर लोहावट निवासी मुकेश पुत्र रामलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी ली गई तो 12 कट्टों में 217 किलो 990 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त मिला।इस पर अवैध डोडा- पोस्त व कार को जब्त कर दोनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts:

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026