Doordrishti News Logo

केबल चोरी की 2 वारदातों का पर्दाफाश,4 आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त

जोधपुर,जिले की ग्रामीण पुलिस चोरी की 2 वारदातों का खुलासा कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि थाना क्षेत्र चामू में केबल चोरी करने की 2 वारदातों का खुलासा कर चार शातिर चोरों को चामू थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर है। घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक कयाल ने बताया कि 17 सितंबर को परिवादी प्रेमसिंह पुत्र चन्दन सिंह राजपुत निवासी पाबुनगर चिड़वाई ने रिपोर्ट दी कि भीलों की ढाणी के पास 13 सितंबर की रात्री में अज्ञात चोर ट्यूबवैल से 150 फिट केबल चोरी कर ले गये। पाबूनगर निवासी बाबुलाल पुत्र भाखरराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी कि उसके स्वयं के खेत में बने ट्यूबवैल से करीबन 250 फिट केबल अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। इस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

किसानो के खेतो में बने ट्यूबवैल से केबल चोरी की बढती घटना को गम्भीरता से लेते हुए एसपी ने चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश पर थानाधिकारी चामू दीप सिंह को दिये, जिसकी पालना में सुनिल के पंवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण व राजुराम वृताधिकारी बालेसर के निर्देशन व सुपरविजन में दीपसिह उनि. थानाधिकारी चामू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केबल चोरी के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी

1-श्रवणराम पुत्र कानाराम मेघवाल उम्र 28 साल निवासी बड़ला बासनी थाना ओसियां।

2-अशोक पुत्र तेजाराम वादी उम्र 24 साल निवासी बड़ला बासनी थाना ओसियां।

3-डुगरराम पुत्र ताराराम भील उम्र 21 साल निवासी पाबुनगर थाना चामू।

4-रुपाराम पुत्र फुसाराम भील उम्र 26 साल निवासी घेवड़ा पुलिस थाना ओसियां।

पुलिस टीम

कार्रवाई में मुख्य भूमिका निभाने वाले चामू थानाधिकारी दीपसिह उनि., मांगीलाल सउनि.,कानि.सुमेरसिह. मनोज,भूराराम,कानि.डाईवर मोहन राम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026