Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बनाड़ स्थित खोखरिया के पास में किराणा दुकान संचालक युवक से मारपीट कर 2.11 लाख रूपए और सोने की चेन अंगूठी लूट के प्रकरण में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि खोखरिया निवासी एक युवक की तरफ से दो दिन पहले रिपोर्ट दी गई थी।

इसके अनुसार वह मई में पावटा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती रहा था। जहां पर उसकी दोस्ती महेंद्र, विक्रम एवं प्रदीप से हुई थी। 28 जून की सुबह महेेंद्र ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर उसकी दुकान पर आया था। जहां बाद में दोनों बैठकर पहले शराब और स्मैक पी। फिर महेंंद्र अपने साथ मनीष को कार में लेकर गया।

Click image to get offers

कार में इस बीच प्रदीप और विक्रम भी आ गया। ये लोग उसे लेकर डांगियावास की तरफ गए जहां पर मारपीट कर उससे 2.11 लाख रूपए, सोने की चेन, अंगूठी आदि सामान लूट लिया।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटना में अब डांगियावास के गोलिया हाल आदर्श नगर तनावड़ा निवासी प्रदीप पुत्र दौलाराम जाट एवं नागौर जिले के गंगाणा हाल हनुमान नगर तनावड़ा निवासी विक्रम पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ चल रही है।

>>> अपराधियों के सामने घुटने टेकने वाली सरकार की वजह से वीरों की धरतीवासी असहाय-शेखावत

Buy best offers

Amazon

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026